Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सारण डीएम ने जिला में संचालित नीलाम पत्र वादों की समीक्षा की

 हम भारती न्यूज़ 

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 




सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को एक्ट एवं वाद संचालन की प्रक्रिया के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी


सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के पेशकार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को भी 21 जनवरी को दिया जायेगा विस्तृत प्रशिक्षण


सारण डीएम श्री अमन समीर ने शनिवार को नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किया। सभी पदाधिकारियों को एक्ट के बारे में एक एक सेक्शन की जानकारी दी गई। साथ ही नीलाम पत्र वादों के संचालन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में लगभग 38 हजार नीलाम पत्र वाद लंबित हैं, जिनमें लगभग 532 करोड़ रुपये की राशि सन्निहित है। उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राशि की वसूली में कुछ तेजी आई है लेकिन इसे और भी प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। विगत माह में सारण जिला में लगभग 2.5 करोड़ रुपये राशि की वसूली की गई है। इसे और भी गति देकर लगभग 10 करोड़ रुपये का मासिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करना होगा। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह कमसे कम दो दिन अनिवार्य रूप से नीलाम पत्र वादों की सुनवाई सुनिश्चित करें।सुनवाई को प्रभावी बनाने के लिये सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों एवं  उनके पेशकार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को अलग से 21 जनवरी को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने नोटिस निर्गत करने हेतु उपलब्ध तकनीकी टूल्स का उपयोग करने को कहा। इससे कार्य सरल होगा तथा प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकेगी। सभी पदाधिकारियों को कुछ टूल्स के बारे में जानकारी भी दी गई। बैठक में अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, निदेशक डीआरडीए सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फील्ड के सभी नामित नीलाम पत्र पदाधिकारी जुड़े थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies