*सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गौसेवा, बच्चों को बांटी चॉकलेट
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में प्रातः भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में *गौसेवा* की और गायों को चारा खिलाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में आए *बच्चों से मुलाकात की और उन्हें चॉकलेट वितरित की*।
हर दौरे की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री का सुबह का समय गोरखनाथ मंदिर में आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों में बीता। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और बच्चों ने उनसे आशीर्वाद लिया।
.jpeg)
