Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनपद सम्भल: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा कृमि मुक्ति हेतु ऐल्बेन्डाज़ोल की गोली खिलाकर किया गया शुभारम्भ।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



जनपद सम्भल: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा कृमि मुक्ति हेतु ऐल्बेन्डाज़ोल की गोली खिलाकर किया गया शुभारम्भ।

आज दिनाँक 10 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर पी.एम. श्री विद्यालय आटा़, वि॰क्षे॰ बनियाखेड़ा में डा॰ राजेन्द्र पैंसिया जिलाधिकारी, जनपद सम्भल द्वारा कृमि मुक्ति हेतु बच्चों को कृमि-मुक्ति की गोली (ऐल्बेन्डाज़ोल) खिलाकर शुभारम्भ किया गया। विद्यालय परिसर में उपस्थित बच्चों, अभिभावकगणों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने स्वयं भी कृमि-मुक्ति की गोली का सेवन किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी महोदय द्वारा बच्चों से कृमि मुक्ति के सम्बन्ध में विस्तृत सम्बोधन किया। उपस्थित बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव व साफ-सफाई हेतु नाखून साफ और छोटे रखने, फल-सब्जी को धोकर खाने, नियमित रूप से नहाने व साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तथा एक आकर्षक सेल्फी प्वांइट की व्यवस्था भी की गयी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा॰ तरूण पाठक द्वारा उपस्थित बच्चों से संवाद के समय सदैव स्वच्छ पेयजल पीने एवं घर तथा उसके आस-पास में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा॰ पंकज कुमार विश्नोई ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि आज किसी कारण से उपस्थित ना होने पर आच्छादित ना होने वाले बच्चों को आगामी दिनाँक 14.02.2025; दिन बुद्धवार को मॉप-अप दिवस को गोली खिलायी जायेगी।

जिला कार्यक्रम प्रबन्धक श्री संजीव कुमार राठौर द्वारा बताया गया कि सत्र 2024-25 के द्वितीय चरण फरवरी 2025 में जनपद के कुल 13,11,828 बच्चों को कृमि-मुक्ति हेतु एल्बेन्डाजोल की गोली खिलायी जानी है।

उपरोक्त आयोजन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा॰ पंकज कुमार विश्नोई, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती अलका शर्मा, डी॰पी॰ओ॰-आई॰सी॰डी॰एस॰ श्री महेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक -एन॰एच॰एम॰ श्री संजीव कुमार राठौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नरौली अधीक्षक डा॰ विश्वास अग्रवाल, बी॰ई॰ओ॰- बनियाखेड़ा श्री विनोद कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरौली की चिकित्सकीय टीम, तथा पी.एम. श्री विद्यालय आटा का समस्त स्टॉफ आदि उपस्थिति रहे।


-o-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies