Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अमनौर में जैविक कॉरिडोर योजना के तहत प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Top Post Ad

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार



अमनौर में जैविक कॉरिडोर योजना के तहत प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन



बिहार राज्य जैविक मिशन सत्र 2022-23 से 2024-25 जैविक कोरिडोर योजना अंतर्गत किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमनौर प्रखंड के ई-किसान भवन में किया गया।जिसका उद्धघाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रियेश रंजन ने किया। इस दौरान कृषकों को जैविक विधि से खेती करने की जानकारी दी गई।जैविक प्रशिक्षण में मौजूद जिला से आये प्रशिक्षक दीपक कुमार एवं डीपीएमयू राजेश्वर कुमार ने किसानों को बताया कि रासायनिक की जगह जैविक खाद का भी उपयोग कर किसान खेती से अच्छा फसल उत्पादन कर सकते हैं।जैविक खेती से प्राप्त फसल का उपयोग स्वस्थ जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है।जैविक खेती बदलते मौसम के अनुकूल तथा जंगली पशु,नीलगाय,बंदर से पूर्णतः सुरक्षित व फायदेमंद है।इसलिए आज जागरूक किसान जैविक खेती की ओर बढ़ रहे है।कुछ किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारियां नहीं है।इसलिए सरकार के द्वारा किसानों को प्रशिक्षण देकर जागृत किया जा रहा है।प्रशिक्षण में जैविक खेती के बीज़ामृत,जीवामृत, घन जीवामृत,निमास्त्र,अग्नि अस्त्र,ब्रम्हास्त्र,ट्राइकॉडर्मा, जैव उर्वरक,पौधा सुरक्षा हेतु जैविक विधियों को अपनाने एवं उपयोग की विधि की जानकारी दी गई।इस मौके पर बी.बी. एम. गौतम कुमार गोईत,  आई सी एस मैनेजर प्रमोद रंजन, इंटर्नल इंस्पेक्टर , शरीफ़ अंसारी,अजय कुमार सिंह,संजीव सुमन,यशवंत सिंह, प्रशांत कुमार सिंह,राकेश कुमार,राजेंद्र प्रसाद,मनदीप कुमार,अभिमन्यु कुमार,घनश्याम मिश्रा,अमरेश कुमार,रामाधार यादव ,पूनम देवी आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies