हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
मनोकामना नाथ शिव मंदिर यज्ञ पूर्णाहुति के मौके पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
गरखा प्रखंड के मीनापुर नवनिर्मित मनोकामना नाथ शिव मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय यज्ञ का पूर्णाहुति गुरुवार की शाम हो गई। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र राय ने शुक्रवार को बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रात्रि में किया गया। मंच संचालन मोहम्मद मोख्तार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि धर्मेंद्र राय ने फीता काटकर किया। और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। जो गरीब असहाय बच्चे हैं। उनका पठन-पाठन के लिए सामग्री उपलब्ध नहीं है उन्हें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बिना शिक्षा के भ्रष्टाचार खत्म करना नामुमकिन है। विशेष सहयोग के लिए देवव्रत सिंह सामाजिक कार्यकर्ता एवं सियाराम राय को पुरस्कार देकर पूजा कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। फिर देवव्रत सिंह एवं सियाराम राय के तरफ से पूरे कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ड्राइवर महासंघ के अध्यक्ष टिंकू राय, देवलाल राय, मंटू राय, उमेश राय, सुदामा राय, केशव प्रसाद, रुपन बाबा, होतीलाल राय, बलराम राय, भूपेंद्र यादव, स्टार दीपक, आदित्य कुमार, पप्पू राय, विजय राय,पप्पु राय एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।