थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा बलात्कार करने वाला वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह के साथ उ0नि0 राधेश्याम यादव द्वारा मु0अ0सं0 42/25 धारा 74, 64(2)ड़ ,351(3) बीएनएस थाना पुरानी बस्ती से संबंधित वांछित अभियुक्त बहाव रजा पुत्र स्व0 अब्दुल जब्बार निवासी ब्यौतहरा थाना पुरानी बस्ती उम्र करीब 37 वर्ष को दिनांक 07.03.2025 को समय 10.15 बजे जिगना तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह, जनपद बस्ती।
2. उ0नि0 राधेश्याम यादव थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।
3. हे0का0 चन्द्रप्रकाश दूबे थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती