Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गेहूं खरीद पर विचार विमर्श एवं प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है

 मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





सम्भल ( बहजोई) 8 अप्रैल  2025

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की  अध्यक्षता में  गेहूं खरीद पर विचार विमर्श एवं प्रगति की समीक्षा बैठक  का आयोजन किया गया।

        बैठक के अन्तर्गत जिला  खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार राय द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित  है तथा क्रय अविधि 17 मार्च से 15 जून 2025 तक निर्धारित है।  गेहूं  क्रय केन्द्र खुलने का समय प्रात 8 बजे से सांय 8 बजे तक है तथा क्रय अविधि में कोई अवकाश देय नहीं है। जनपद में कुल 71  क्रय केन्द्र स्वीकृत हैं। तथा तहसील वार चंदौसी में 31 , सम्भल में 22 एवं गुन्नौर में 18 क्रय केन्द्र कुल 71 क्रय केन्द्र हैं। क्रय लक्ष्य तथा बोरों की उपलब्धता  के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। 

       जिलाधिकारी ने कहा कि बिचौलियों द्वारा किसानों से गेहूं क्रय करने से रोकने के लिए मोबाइल क्रय केन्द्र संचालित किये गये हैं ।  मोबाइल क्रय केन्द्र ग्रामों में जाकर   न्यूनतम  200 से 250 कुंतल गेहूं क्रय कर सकते हैं।गेहूं सर्वप्रथम  सरकारी क्रय केन्द्र पर जाए । गेहूं अनावश्यक रूप से अन्य जनपदों  एवं  राज्य में न जाए यह भी सुनिश्चित किया जाए।  गेहूं खरीद शून्य कहीं न  हो जिनकी खरीद शून्य है उनको बुलाया जाए। गेहूं के सत्यापन तत्काल करने के भी निर्देश दिए। गेहूं खरीद को प्राथमिकता दी जाए नहीं तो कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जनपद के सीमारेखा पर चैकिंग प्वाइंट  बनाने के लिए भी निर्देशित किया गया। 

         इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी सम्भल वंदना मिश्रा, उप जिलाधिकारी गुन्नौर दीपक चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव  कुमार राय तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं क्रय  एजेंसी  उपस्थित रहे। 

      जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies