Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सिख समाज ने भाजपा का46वा स्थापना दिवस दिव्यभव्य-जश्न से मनाया।

Top Post Ad

 सिख समाज ने भाजपा का46वा स्थापना दिवस दिव्यभव्य-जश्न से मनाया।





प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रयागराज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह के नेतृत्व में सिख प्रतिनिधि मंडल ने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता,यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला,गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान का स्वागत-वंदन-अभिनंदन अंगवस्त्रम,पुष्पगुच्छ,मिष्ठान खिलाकर 46वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह के पार्टी ध्वज घरों पर फहराते हुए जन सम्पर्क अभियान के तहत् उत्तर प्रदेश मे भाजपा सरकार के 8 वर्षों व केंद्र सरकार के 11 वर्षों के उपलब्धियों को गिनाई जश्न मनाते विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया । 
परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण एवं जन सेवा के लिए सदैव संकल्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा की इस गौरवपूर्ण यात्रा में समर्पित करोड़ों कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं। 
मनु सिंह चावला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से मंत्रमुग्ध होकर हिंदुस्तान को सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए अटल संकल्पित हैं।  इस अवसर पर सर्वश्री सुरेंद्र सिंह,गुरुदीप सिंह सरना,परमजीत सिंह,सरदार पतविंदर सिंह,कुलदीप सिंह बग्गा,परमिंदर सिंह बंटी,मनु सिंह चावला,बलजीत सिंह,लखविंदर सिंह,राजेंद्र सिंह ग्रोवर,गुरबख्श सिंह,जसवीर सिंह,हरजीत सिंह कथुरिया,त्रिलोचन सिंह बग्गा,मनजीत सिंह खालसा,सतेंद्र सिंह,हरमनजी सिह,जसविंदर सिंह नीतू,कुलदीप सिंह खालसा, परमात्मा सिंह अरोड़ा,दविंदर सिंह संधू सहित सभी ने गले मिलकर बधाइयां दी।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies