Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति एवं मनरेगा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 



सम्भल ( बहजोई) 16 अप्रैल 2025*

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति  एवं मनरेगा को लेकर बैठक का  आयोजन किया गया। 



    जिला पंचायती राज अधिकारी द्वारा विभिन्न बिन्दुओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बहुउद्देशीय  पंचायत भवन को लेकर  संबंधित एडीओ पंचायत को व्यक्तिगत रूप से देखने के निर्देश दिए। अन्त्येष्टि स्थलों के निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा वर्ष 2024-25 के अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण को लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्ता में कोई कमी न आये यह सुनिश्चित किया जाए। ग्राम पंचायत विकास योजना एवं ई- ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत की ईयर बुक बंद किये जाने की प्रगति पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आर.आर. सी सेंटर के संचालन को लेकर विकासखंड वार जानकारी प्राप्त की गयी तथा शीघ्र संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। व्यक्तिगत शौचालय, रेट्रो फिटिंग सर्वे, ग्रे वाटर, ब्लैक वाटर को लेकर  निर्देशित किया। 

   मनरेगा के कार्यों को लेकर भी जानकारी प्राप्त की गयी। मनरेगा योजनान्तर्गत वृक्षारोपण 2025-26 को लेकर चर्चा की गयी तथा स्थानों का चयन, आईडी  जनरेट को  लेकर संबंधित को निर्देशित  किया। नदियों के जीर्णोद्धार, जॉब कार्ड के सत्यापन, पीएम श्री  विद्यालयों के ग्रामों को योजनाओं से संतृप्तिकरण करने को लेकर निर्देशित किया। भूसा खरीद के लिए शीघ्र टेन्डर कराने के लिए निर्देश दिए। तथा भूसा संग्रहण की प्रतिदिन अपडेट देने के भी निर्देश दिए। 

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला पंचायती राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, अपर जिला पंचायती राज अधिकारी  सीपी सिंह, समस्त संबंधित अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी  एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

      जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies