Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी को अंगवस्त्र पहनाकर किया गया सम्मानित

 गायत्री चेतना केंद्र पर हुआ नवरात्र की पूर्णाहुति



 पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी को अंगवस्त्र पहनाकर किया गया सम्मानित



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज, हरिद्वार के सतत् मार्गदर्शन में राप्तीनगर क्षेत्र के गायत्री चेतना केंद्र, गणेशपुरम पर नवरात्र का पूर्णाहुति गायत्री यज्ञ मुख्य यजमान राम लखन श्रीवास्तव के द्वारा पूजन कर वरिष्ठ परिव्राजक इंदल सिंह के द्वारा सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र से करके प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर विशेष प्रार्थना करते हुए शक्ति माँ महाकाली, माँ महालक्ष्मी, माँ महासरस्वती के वैदिक मंत्रों से आहुति प्रदान कर जन जन के स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ परिव्राजक इंदल सिंह ने बताया कि इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक पुराणों के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम ने माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया था। भगवान श्री राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में हुआ था। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार सुनील मणी त्रिपाठी को अंगवस्त्र एवं पूज्य गुरुदेव की लिखित पुस्तक गुरुवर का धरोहर देकर सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने किया। अंत मे मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने यज्ञ में उपस्थित देवतुल्य भाई बहिनों का आभार धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ परिजन राम लखन श्रीवास्तव, अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह, अनिल त्रिपाठी, हेमन्त त्रिगुणायत, दिनेश प्रताप सिंह, राज कुमार सिंह, राज कौशिक, अनिता सिंह, मीरा वर्मा, सुमित्रा त्रिगुणायत, कमलेश सिंह पूर्वांचल राज्य ब्यूरो सुनील मणि त्रिपाठी सहित भारी संख्या में उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies