Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में नगरीय निकायों के प्रस्तावों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




संभल (बहजोई) 25 अप्रैल 2025*


       जिसमें सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिकाओं के प्रस्तावों को लेकर गहन चर्चा की जिलाधिकारी ने संभल की  उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि  नगर पालिका  अधिशासी  अधिकारी सम्भल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए  सम्भल के प्राचीन तीर्थों की भूमि के प्रस्ताव को देखें और अपने स्तर से समीक्षा बैठक करें। जिलाधिकारी ने कहा कि संभल के  प्राचीन तीर्थों  को लेकर एक ट्रस्ट का सृजन किया जाए  जिससे उस ट्रस्ट के माध्यम से संभल के  तीर्थों का अच्छी तरह  से रख रखाव हो सके।

         जिलाधिकारी ने विजय तीर्थ संभल, सूरजकुंड तीर्थ संभल इत्यादि तीर्थों की चर्चा करते हुऎ प्रस्ताव में रखने के लिए निर्देश दिए। 

       समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत से वंदन योजना के विषय में जानकारी प्राप्त की उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वंदन योजना के अंतर्गत नगर निकायों में प्रस्ताव रखे जाएं।

      बहजोई भगवंतपुर वाली देवी स्थित निर्माणाधीन मंदिर को लेकर भी चर्चा की गई जिलाधिकारी ने कहा कि आवंटित धनराशि का सदुपयोग किया जाए  एवं उस पर संबंधित अधिकारियों को चर्चा करने के लिए भी निर्देशित किया।

     सीवर को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत में सीवर का प्रस्ताव प्रत्येक दशा में  रखा जाए।

      जिलाधिकारी ने   कहा  कि  27  अप्रैल तक प्रस्तावों पर गहन समीक्षा ‌की जाए। 

    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी चंदौसी निधि पटेल, उप जिलाधिकारी संभल वंदना मिश्रा,उप जिलाधिकारी गुन्नौर दीपक चौधरी, डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू, नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू, सहित समस्त नगर पालिका अध्यक्ष एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत उपस्थित रहे


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies