Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सारण डीएम की अध्यक्षता में सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की बैठक सोनपुर आयोजना क्षेत्र के विस्तार को मिली स्वीकृति

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार




सारण डीएम की अध्यक्षता में सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की बैठक


सोनपुर आयोजना क्षेत्र के विस्तार को  मिली स्वीकृति


सोनपुर आयोजना क्षेत्र का अब 600 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में होगा फैलाव


सारण डीएम अमन समीर की अध्यक्षता में सोमवार को सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की बैठक आहूत की गई। फरवरी 2025 में आहुत प्राधिकार की बैठक में सोनपुर आयोजना क्षेत्र के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के इनसेप्शन रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसी बैठक में सोनपुर आयोजना क्षेत्र के विस्तार हेतु मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार को नगर विकास विभाग को  प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया था। भेजे गये प्रस्ताव के आलोक में सोनपुर आयोजना क्षेत्र के विस्तार को स्वीकृति मिल गई है। विस्तारित रूप में सोनपुर आयोजना क्षेत्र का 600 वर्ग किलोमीटर में फैलाव होगा, जो पहले लगभग 256 वर्ग किलोमीटर था। विस्तारित सोनपुर आयोजना क्षेत्र के अंतर्गत सम्पूर्ण सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर एवं परसा प्रखंड तथा गड़खा प्रखंड के 4 पंचायत शामिल किये गए हैं।जीआईएस आधारित मास्टर प्लान बनाने वाली कंपनी क्रिएटिव सर्कल, नागपुर  द्वारा सोनपुर आयोजना क्षेत्र के आगामी 20 वर्षों के विकास कार्यों की रूप रेखा तैयार की गई है।मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार करने के लिये टाइम लाइन का निर्धारण किया गया। 25 जून तक ड्राफ्ट प्लान तैयार करने को कहा गया। इससे पूर्व 10 मई तक विभिन्न संबंधित विभागों से वांछित डेटा का संग्रहण करने को कहा गया। 25 जून तक ड्राफ्ट प्लान तैयार करने तथा 10 जुलाई तक फाइनल ड्राफ्ट बनाने को कहा गया। फाइनल ड्राफ्ट को 10 जुलाई तक प्रकाशित कर इसपर आगामी 20 दिनों के अंतर्गत दावा/आपत्ति प्राप्त किया जायेगा। प्राप्त दावा/आपत्तियों के विधिवत निष्पादन के उपरांत मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने के लिये अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।बैठक में उपविकास आयुक्त,वन प्रमंडल पदाधिकारी सारण,अपर समाहर्ता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सोनपुर, कंसल्टेंट प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies