हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
गरखा प्रखंड के अख्तियारपुर कब्रिस्तान के पास पंचायत सरकार भवन के निर्माण के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई करने शनिवार को पहुंचे कर्मियों को लोगों के गुस्से का इजहार करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कर्मियों को कोई भी काम करने से रोक दिया। लोगों का कहना था कि उक्त स्थान पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण नहीं कराया जा सकता। उक्त स्थान पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण होने से कब्रिस्तान में आने जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। इससे उन्हें काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया की कर्मी वहाँ जेसीबी और अन्य सामान लेकर पहुंचे थे, लोगों के कड़े विरोध के कारण उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बाद में इसकी सूचना गरखा सीओ नीली यादव को फ़ोन कर दिया।
.jpeg)
