Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चार दिन पूर्व घर छोड़कर गई बालिका राखी (काल्पनिक नाम) उम्र 13 बर्ष को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति सम्भल द्वारा उसके पिता को सुपुर्द किया गया -----------

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



चार दिन पूर्व घर छोड़कर गई बालिका राखी (काल्पनिक नाम) उम्र 13 बर्ष को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति सम्भल द्वारा उसके  पिता को सुपुर्द किया गया -----------

उक्त बालिका 4 दिन पूर्व घरबालो से नाराज़ होकर अपना घर छोड़कर पीलीभीत चली गई, पुलिस को लावारिस अवस्था में मिली। उक्त बालिका को वन स्टोप सेंटर पीलीभीत में रखा गया वहां उक्त बालिका से पूछताछ करने पर बालिका ने बताया कि माता पिता के डांटने पर उनसे नाराज़ होकर घर छोड़कर चली गई थी बालिका ने अपने आपको निवासी जुनावई जनपद संभल का बताया। चाइल्ड लाइन पीलीभीत द्वारा बालिका के घर पर सम्पर्क कर बालिका के परिजनों का पता लगाया तत्पश्चात चाइल्ड लाइन पीलीभीत व महिला कांस्टेबल द्वारा उक्त बालिका को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति सम्भल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसके उपरांत बाल कल्याण समिति सम्भल ने बालिका को उसके सगे पिता धीरेन्द्र निवासी  जुनावई  जनपद संभल के संरक्षण में दिया। सुपुर्दगी देने में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गौरव गुप्ता,गौरव शर्मा,नूतन चौधरी, नीलम राय सदस्यगण रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies