Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

24 घंटे के अंदर हत्या की तीसरी वारदात छपरा शहर के भगवान बाजार में हुई चाकूबाजी में एक की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी व एसपी ग्रामीण

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार




छपरा शहर के भगवान बाजार में हुई चाकूबाजी में एक की मौत, घटनास्थल पर  पहुंचे एसएसपी व एसपी ग्रामीण


24 घंटे के अंदर हत्या की तीसरी वारदात 


छपरा में बैखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बुधवार को हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। वही पिछले 24 घंटे के अंदर यह हत्या की तीसरी वारदात है। घटना शहर के भगवान बाजार थाना में गंडक कॉलोनी के डीएवी मध्य विद्यालय पानी टंकी के पास की बताई जाती है। जहां 01 व्यक्ति को 02 अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया है। जिन्हे इलाज हेतु छपरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गयी है। 


उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवान बाजार थाना टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच किया। फिर स्वान दस्ता एवं FSL टीम को बुलाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के नई बाजार मोहल्ला निवासी एक युवक की चाकू से गोद-गोद कर निर्मम हत्या की गई है। मृतक की पहचान नई बाजार मोहल्ला निवासी मोहम्मद कादरी के 22 वर्षीय पुत्र सलमान उर्फ छोटे के रूप में की गई है। जो टेंपो चलाने का कार्य करता था। युवक के परिजनों ने बताया कि वह घर से कहीं बाहर निकाला था। तभी लोगों ने सूचना दिया। कि गंडक कॉलोनी के पास उसे चाकू मारा गया है। पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपराधकर्मियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। घटना के सभी बिन्दुओं की जाँच की जा रही है। शीघ्र ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies