Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा में 26 मई 2025 को नियोजन कैम्प का होगा आयोजन कुल रिक्त 45 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार



छपरा में 26 मई 2025 को नियोजन कैम्प का होगा आयोजन


नियोजन कैम्प में GSA Foundation के द्वारा कुल रिक्त  45 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा


नियोजन कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण आवश्यक


नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवर प्रादेशिक नियोजनालय (पता-बाजार समिति, साढ़ा, प्रेम नगर, काजरिया टाईल्स के सामने), छपरा के द्वारा दिनांक 26.05.2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन नियोजन कार्यालय, छपरा में किया जाएगा।


इस नियोजन कैम्प में GSA Foundation के द्वारा  जॉब लोकेशन अहमदाबाद गुजरात के कुल रिक्त 45 पदों  पर पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। नियोजन कैम्प में भाग लेने हेतु शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास होना आवश्यक है। वेतन -15720 से 25000 रुपये होगा ।


नियोजन कैम्प  में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो। नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाईन कर दी गयी है जो कि भारत सरकार के पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से होता है। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है। साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपना नियोजनालय निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी।


रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस नियोजन कैम्प में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies