Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

26 से 28 मई तक चलेगा विशेष अभियान 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी लोगों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 




सारण डीएम ने आयुष्मान प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सारण के सभी  पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर बनाया जायेगा आयुष्मान कार्ड


26 से 28 मई तक चलेगा विशेष अभियान


70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी लोगों का बनेगा आयुष्मान कार्ड


छपरा।  सरकार का उद्देश्य राज्य के हर नागरिक को बिना पैसे के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना एंव मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जिले के सभी पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। यह अभियान 26 मई  से 28 मई 2025 तक राज्यभर में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज प्रचार रथ निकाला गया। जिलाधिकारी श्री अमन समीर ने सोमवार को आयुष्मान प्रचार रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


डेडिकेटेड काउंटर की होगी स्थापना:

आयुष्मान भारत के प्रभारी जिला समन्वयक अभिनय कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक समर्पित हेल्प डेस्क / काउंटर की स्थापना की जाएगी जहाँ कार्ड बनाए जाएंगे। पंचायत स्तर पर शिविर आयोजन हेतु आवश्यक मानव संसाधन और संसाधनों की सूची बनाकर माइक्रो प्लान तैयार कर कार्य किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को योजना से जोड़ना और उन्हें मुफ्त चिकित्सा सुविधा दिलाना है। इस अभियान में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति का कार्ड बनाया जायेगा, चाहे उसकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति जैसी भी हो। इसके तहत योग्य लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। कॉमन सर्विस सेंटर, पंचायत स्तर पर कार्यरत प्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आयुष्मान ऐप और पोर्टल के माध्यम से “Beneficiary Login” की प्रक्रिया को भी सरल बनाने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंचायत भवन, ब्लॉक ऑफिस, सीएससी केंद्रों, अनुमंडल कार्यालय, जिला अस्पताल, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों एवं निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में डेडिकेटेड काउंटर स्थापित किए गये हैं।


जिले में 12 लाख से अधिक लाभार्थियों का बना कार्ड: जिले में 27 लाख 61 हजार 472 लाभार्थियों का कार्ड बनाने का लक्ष्य विभाग ने तय किया है। अब तक 12 लाख 32 हजार 472 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। वहीं अब तक 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के  7406 लाभार्थियों का कार्ड बन चुका है। अभियान के ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों का कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies