Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सारण डीएम की अध्यक्षता में न्यायालय में दर्ज मामलों के अभियोजन की हुई समीक्षा

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार


 


सारण डीएम की अध्यक्षता में न्यायालय में दर्ज मामलों के अभियोजन की हुई समीक्षा


सारण डीएम श्री अमन समीर ने शनिवार को जिला अन्तर्गत न्यायालय में दायर वादों के अभियोजन की समीक्षा की। जिला में दर्ज FIR के विरुद्ध दायर आरोप पत्र, त्वरित विचारण (स्पीडी ट्रायल) से संबंधित वादों के निष्पादन की स्थिति आदि की समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया। न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के विधिवत तामिला सुनिश्चित कराने एवं इसका साक्ष्य सहित रिपोर्ट संकलित करने को कहा गया। न्यायालय में दर्ज वादों से संबंधित आवश्यक जानकारी/आंकड़े कोर्ट नायब के माध्यम से प्राप्त कर इसका तिथि वार संकलन सुनिश्चित करने को कहा गया।पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत अभिलेख की जानकारी भी कोर्ट नायब के माध्यम से संबंधित केस के लोक अभियोजक को अवश्य रूप से देने को कहा गया। दर्ज मामलों के अभियोजन की प्रभावी समीक्षा हेतु लोक अभियोजकों को प्रपत्र 1 एवं 2 में तथा पुलिस को प्रपत्र 3,4 एवं 5 में आवश्यक आंकड़े संकलित कर जिला विधि शाखा को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। विधि शाखा प्रभारी को पुलिस उपाधीक्षक अभियोजन एवं सभी कोर्ट नायब के साथ बैठक कर सभी प्रपत्रों के आधार पर लंबित कार्रवाई की एक एक कर समीक्षा करने को कहा गया। बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला विधि शाखा प्रभारी, जिला लोक अभियोजक, सभी अपर लोक अभियोजक, अभियोजन पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies