Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सर्वप्रथम जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन कार्डों के सत्यापन के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसको लेकर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सत्यापन यथाशीघ्र कराया जाए।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर


 


सम्भल ( बहजोई) 19 मई 2025*


       आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में  खाद सुरक्षा, रिक्त दुकान, खाद्य विपणन एवं मंडी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

          सर्वप्रथम जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन कार्डों के सत्यापन के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसको लेकर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सत्यापन यथाशीघ्र कराया जाए।

         राशन की रिक्त लंबित दुकानों को लेकर विकासखंड वार चर्चा की गयी। ब्लॉक स्तर पर समन्वय किया जाए जो भी प्रस्ताव ब्लॉक स्तर पर लंबित हैं उनका शीघ्र ही निस्तारण किया जाए।

      संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन मॉडल शॉप का निर्माण नहीं हुआ है उनका शीघ्र निर्माण कराया जाए।  संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन मॉडल शॉप का निर्माण हो चुका है उनको हैंडओवर कराते हुए सक्रिय किया जाए। 

     अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन ग्राम पंचायत में भूमि का आवंटन नहीं हुआ है उन ग्राम पंचायत की सूची दें जिससे भूमि का आवंटन किया जा सके।

      मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जो मॉडल शॉप निर्माणधीन है उनके गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए  शीघ्र को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

          इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग, समस्त पूर्ति निरीक्षक, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 


      जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies