Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विकासखण्ड बनियाखेड़ा में मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत ब्लाॅक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



विकासखण्ड बनियाखेड़ा में मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत ब्लाॅक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

संभल। जिलाधिकारी महोदय के दिशा निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 23.05.2025 को ब्लाॅक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक खण्ड विकास अधिकारी श्री कमलकान्त सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड बनियाखेड़ा सभागार में संपन्न हुई। समिति की बैठक में बालकों को बाल संरक्षण एवं सशक्त सरक्षणात्मक परिवेश पालन पोषण करने, बाल श्रम, बाल तस्करी बाल विवाह, परिवार की देख-रेख पाने, हिंसा व दुव्र्यवहार से बचने और सरक्षंण जैसे विषय पर चर्चा की गयी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से हेमन्त कुमार शर्मा द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं बाल संरक्षण एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित समीक्षा हेतु कहा। बैठक में संरक्षण अधिकारी श्री तेजपाल यादव ने सरकार द्वारा बालकों के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमगला योजना, स्पाॅन्सरशिप योजना, बाल विवाह, बाल श्रम आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुये इन योजनाओ के अन्तर्गत पात्र वालको को नियमानुसार लभान्वित करने हेतु कहा गया। 1098, 181, 112, 1076, 108, 102 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तृत रूप मे बताते इन्हे सभी को प्रयोग हेतु कहा गया। सहायक विकास अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने बैठक के माध्यम से सभी सचिवों को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत स्तर की बैठक में समस्त सदस्यों की सक्रिय सहभागिता होनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने गरीब बच्चो को प्राइवेट स्कूल में प्रवेश के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही निःशुल्क आर.टी. ई. योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। पुलिस विभाग से सारिक राणा एस.आई, बाल कल्याण समिति से नूतन चैधरी व नीलम राय, ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार, अवनीश, ओमवीर सिंह, एवं सतेन्द्रसिंह खेमपाल सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, सहोरनलाल, प्रेमपाल आदि उपस्थित रहे। 

   

       

      (चन्द्रभूषण)

जिला प्रोबशन अधिकारी,

          सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies