Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) व थाना AHT (मानव तस्करी रोधी/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) जनपद बस्ती की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्टी

 विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) व थाना AHT (मानव तस्करी रोधी/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) जनपद बस्ती की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्टी



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती आज दिनांक 29.05.2025 को समय 13:00 बजे जनपद बस्ती के पुलिस लाइन सभागार से जरिए गूगल मिट श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस.जे.पी.यू )व थाना AHT (मानव तस्करी रोधी/ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक संपन्न हुई । बैठक में निम्न अधिकारी तथा कर्मचारीगण शामिल हुए ,श्रम परिवर्तन अधिकारी, CWC के अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, यूनिसेफ, महिला प्रकोष्ठ, आर.पी.एफ व थाने के बाल कल्याण अधिकारी तथा थाना AHT व SJPU के अधिकारी /कर्मचारीगण, बैठक में थानों पर नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्याओं, पीड़िता के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता, नारी शक्ति, किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुए नवीनतम संशोधन के संबंध में जानकारी दी गई, पोक्सो एक्ट के अभियोग पंजीकृत करने के 24 घंटे के अंदर CWC को सूचित करना, पोक्सो के मामले में फॉर्म ए व बी पुलिस द्वारा भरा जाना, बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा- निर्देश का पालन जे0जे0एक्ट के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट भरना, न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारी रिमांड हेतु नाबालिग पीड़ित/पीड़िता का चिकित्सालय में मेडिकल कराने के लिए सादे वस्त्रों में आने के संबंध में जानकारी दी गई, जे0जे0एक्ट की धारा 24, पोक्सो तथा जुबेनाइल से संबंधित अभियोग में प्रेस विज्ञप्ति देते समय पीड़ित/बाल अपचारी की फोटो व व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखा जाए आदि के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies