थाना रूधौली पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले व लंबे समय से फरार चल रहे 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थाना रूधौली पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 111/25 धारा 137(2), 87, 115(2) BNS में वांछित व लंबे समय से फरार चल रहे 02 अभियुक्तों 1. हर्ष पुत्र पद्माकर उर्फ प्रमाकर दुबे उम्र 20 वर्ष, 2.नितिन पुत्र विजय प्रकाश दुबे उम्र 20 वर्ष निवासीगण ग्राम हरपुर थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर को दिनांक 17.06.2025 को पटखौली 6 लेन अंडर पास थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर से समय करीब 17:10 बजे गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
बताते चलें कि दिनांक 02.05.2025 को पीड़िता उम्र करीब 17 वर्ष निवासी थाना रूधौली जनपद बस्ती के सम्बन्ध में प्रा0 पत्र प्राप्त हुआ कि शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाया गया है, साहिल पांडे पुत्र धनानंद पांडे साकिन ग्राम ककरहा थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर पर दुष्कर्म करने तथा अन्य 02 लोग हर्ष पुत्र पद्माकर उर्फ प्रमाकर दुबे निवासी ग्राम हरपुर थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर तथा नितिन पुत्र विजय प्रकाश दुबे निवासी ग्राम हरपुर थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर के विरूद्ध घर से भगा ले जाने को लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/2025 धारा 137(2), 87, 115(2) BNS पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की तलाश शुरू किया गया जिसमें 01 नफर वांछित अभियुक्त साहिल पांडे को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा 02 नफर अभियुक्त हर्ष व नितिन की तलाश की जा रही थी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक अजय यादव थाना रूधौली जनपद बस्ती।
2. व0उ0नि0 भूपेंद्र तिवारी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर।
3. हे0का0 दीपक गोविंद राव, का0 उमेश यादव थाना रूधौली जनपद बस्ती।