थाना छावनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्त्रगत ग्राम नटौवा में अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या करने वाले संबंधित अभियुक्त को 36 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत अपनी पत्नी का गला दबा कर हत्या करने के संबंध में दिनांक-16.06.2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0-145/2025 धारा-103(1), 85 BNS से संबंधित अभियुक्त 1- रामस्वरुप तिवारी पुत्र बब्बन तिवारी (पति) को 36 घंटे के अन्दर दिनांक-18.06.2025 को समय करीब 05:35 बजे उसके निवासी स्थान ग्राम नटौवा थाना छावनी जनपद बस्ती से गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद जनपद बस्ती |
2- हे0का0 अखण्ड प्रताप शर्मा, हे0का0 जितेन्द्र कुमार मौर्या थाना छावनी जनपद बस्ती |