Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के द्वारा नगर पालिका चंदौसी के मौहल्ला लक्ष्मणगंज का निरीक्षण किया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


संभल (बहजोई)18 जून 2025*


      आज जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई  के द्वारा नगर पालिका चंदौसी के  मौहल्ला  लक्ष्मणगंज का निरीक्षण किया।

      निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का जायजा लिया उन्होंने कहा कि जो मकान अतिक्रमण में है उनको नोटिस जारी किया जाए और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

      जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मोहल्ला लक्ष्मणगंज का भ्रमण किया उन्होंने बिजली मीटर को देखते हुए विद्युत विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

      जिलाधिकारी ने कहा कि एक अभियान चलाकर क्षेत्र  में विद्युत चेकिंग की जाए ।संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां-जहां अतिक्रमण है उसको लेकर भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

      इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चंदौसी विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार चंदौसी रवि सोनकर,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंदौसी धर्मराज  सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies