Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बाजारों में दो पहिया वाहनों की नहीं की जाए चेकिंग, हाईवे पर प्राथमिकता के आधार पर दो पहिया वाहनों को किया जाए चेक..... पुलिस अधीक्षक

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 



नगर पालिका एवं नगर पंचायत में दुकानों के सामने डस्टबिन नहीं मिले तो लगाया जाए ₹1000 का जुर्माना..... जिलाधिकारी*


बाजारों में दो पहिया वाहनों की नहीं की जाए चेकिंग, हाईवे पर प्राथमिकता के आधार पर दो पहिया वाहनों को किया जाए चेक..... पुलिस अधीक्षक


एक अभियान चलाकर प्लास्टिक एवं पॉलीथिन को किया जाए चेक जप्तिकरण के उपरांत लगाया जाए अर्थ दंड....... जिलाधिकारी


सम्भल ( बहजोई) 19 जून 2025


   आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। 

          बैठक के अंतर्गत   उपायुक्त उद्योग के द्वारा विभिन्न  एजेण्डा बिंदुओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। 

        विद्युत विभाग की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

      पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना  को  लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला अग्रणीय प्रबंधक केनरा बैंक को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के ऋण स्वीकृत किए गए हैं उनका यथाशीघ्र वितरण किया जाए। और जिलाधिकारी ने कहा कि अगर प्रगति में बढ़ोतरी नहीं होती है तो 15 दिवस लगातार बैठक करें।

     उद्योग  बंधुओं के सदस्यों ने ट्रैफिक एवं दो पहिया वाहनों के चेकिंग की समस्या को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दो पहिया वाहनों की चेकिंग बाजारों में नहीं की जाए अगर कोई दो पहिया वाहन हाईवे पर हैं तो उसको चेक किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में ओवरलोड वाहन पर प्रत्येक दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ई रिक्शा नगर पालिका के बाहर हाईवे पर मिलते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई संज्ञान में लाई जाए।  

        यातायात क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप  कुमार सिंह  ने बताया कि तहसील वार ई रिक्शा चलाने को लेकर एक योजना बनाई गई है अगर कोई ई- रिक्शा नगर पालिका के बाहर जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई संज्ञान में लाई जाएगी।

  अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

     इस उपरांत  व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। 

        बैठक के अन्तर्गत उपायुक्त राज्य कर द्वारा बैठक के एजेंडा बिन्दुओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें संबंधित से किस बिन्दु पर क्या कार्यवाही हुयी उसको लेकर जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।   

        व्यापार बंधुओ ने चंदौसी नगर पालिका में वेंडिंग जोन की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकार नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चंदौसी संयुक्त रूप से वेंडिंग जोन के लिए भूमि को चिन्हित करें जिससे वेंडिंग जोन की समस्या का निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी बैठक तक समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

     जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में एक सघन अभियान चलाते हुए नगर पालिका एवं नगर पंचायत में चेकिंग की जाए उन्होंने कहा की दुकानों के सामने  डस्टबिन नहीं मिलता है तो ₹1000 का जुर्माना किया जाए और जिलाधिकारी ने कहा कि चेकिंग के दौरान प्लास्टिक एवं पॉलीथिन मिलती है तो उसे जप्त करते हुए अर्थ दंड लगाया जाए।

    नालों की तली झाड सफाई के बिन्दु पर भी चर्चा की गयी  जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत द्वारा वर्षा से पूर्व ही नालों की तली झाड सफाई सुनिश्चित की जाए, अगर  सफाई न हुई तो संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत पर कार्यवाही की जाएगी।     

        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, यातायात क्षेत्राधिकार डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ,उपायुक्त उद्योग  शैलेन्द्र सिंह,कमल कौशल वार्ष्णेय,ताहिर सलामी, संजय शांख्यधर, शाहअालम मंसूरी एवं अरविंद गुप्ता, संबंधित अधिकारी तथा उद्योग बंधु व्यापार बंधु के सदस्य उपस्थित रहे। 


     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies