Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त(पति) को 24 घन्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

 थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त(पति) को 24 घन्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती थानाध्यक्ष  पुरानी बस्ती महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में वरि0उ0नि0 एखलाक अहमद मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 128/25 धारा 191(2), 109, 115(2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र किशन निवासी रसूलपुर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को आज दिनांक 12.07.2025 को समय करीब 08.30 बजे, बैंक आफ बडौदा के पास रेलवे स्टेशन रोड़ बस्ती से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया ।

विदित है कि दिनांक 11.7.2025 को आवेदिका सुमन देवी पत्नी सुशील कुमार उम्र 32 वर्ष ग्राम व पोस्ट रसूलपुर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती द्वारा प्रा0पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि उसके पति द्वारा जान से मारने की नियती से वादिनी के गले मे दुपट्टा फंसाकर खींचते हुए मारने पीटने लगे, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 128/25 धारा 191(2), 109, 115(2) BNS  पंजीकृत किया गया। 


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण


1. थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह, जनपद बस्ती।

2. वरि0उ0नि0 एखलाक अहमद, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।

3. का0 अभिषेक शर्मा, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies