थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिक के साथ बलात्कार के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 217/2025 धारा 376 (2)N/ 504/506 भा0द0वि0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रंजीत यादव पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम लोहरा भारी सिकटा डमरुआ जंगल थाना वाल्टगंज बस्ती को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।
बताते चलें कि दिनांक 19.06.2025 को वादिनी मुकदमा / पीड़िता पर प्रार्थना पत्र दिया गया की दिनांक 28.08.2021 को समय लगभग 1 बजे बहाने से दोस्त के रूम पर ले जाकर दुष्कर्म किया, बाद में भी कई बार दुष्कर्म किया, फोटो वायरल किया गया। इस सूचना के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ़्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द चौधरी, जनपद बस्ती।
2. चौकी प्रभारी बडेबन उ0नि0 विवेकानन्द तिवारी, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।
3. का0 राम सिंह, का0 अनिल कुमार थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।