Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे मध्यस्थता अभियान के सफल आयोजन

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे मध्यस्थता अभियान के सफल आयोजन


हेतु आज दिनांक 09.07.2025 को जनपद न्यायालय संभल में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संभल श्री दुर्ग नारायन सिंह द्वारा मध्यस्थता केन्द्र का उद्घाटन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नालसा नई दिल्ली तथा मीडियेशन एवं कंसीलेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के तत्वाधान में सम्पूर्ण राष्ट्र में 01 जुलाई 2025 से दिनांक 30 सितम्बर 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत जनपद न्यायालय संभल स्थित चंदौसी में मध्यस्थता केन्द्र का उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से लंबित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण कराना है। मध्यस्थता केन्द्र का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण कदम है, जो इस क्षेत्र में विवादों को सुलझाने के लिए एक नया दृष्टिकोण प्रदान करेगा। इस केन्द्र के माध्यम से, स्थानीय लोगों को आपसी सहमति से अपने विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें न्यायालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जनपद संभल श्री वीर कनेडी लाल, अपर सत्र न्यायाधीश, चंदौसी, संभल स्थित चंदौसी श्रीमती आरती फौजदार, अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संभल स्थित चंदौसी श्री अवधेश कुमार सिंह, सिविल जज (सी.डि.)/ए.सी.जे.एम., संभल स्थित चंदौसी श्री आदित्य सिंह, सिविल जज (जू.डि.) श्रीमती दिव्या गर्ग, न्यायिक मजिस्ट्रेट, संभल स्थित चंदौसी सुश्री दिव्या चिंडालिया एवं समस्त मध्यस्थ अधिवक्तागण उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री आदित्य सिंह द्वारा दी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies