Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी के अभिनव प्रयोग किष्किन्धा वन का जनपद में हुआ शुभारम्भ

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


आज जनपद में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ वृक्षारोपण महाभियान 2025 " एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत  किया गया वृहद वृक्षारोपण*



 

जिलाधिकारी के अभिनव प्रयोग  किष्किन्धा वन का जनपद में हुआ शुभारम्भ


जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड में बनाया जाएगा किष्किन्धा वन


 किष्किन्धा वन में वानरों के साथ साथ पशु पक्षियों के लिए लगाये जा रहें हैं फलदार पौधे

 

प्रत्येक  विद्यालयों  एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों  पर लगाये जाएं सहजन के पौधे... मण्डलायुक्त मुरादाबाद मण्डल


 मण्डलायुक्त मुरादाबाद मण्डल द्वारा लोगों से भी की गयी अपील अपने घरों पर भी लगाएं सहजन के पौधे।


 सम्भल ( बहजोई) 9 जुलाई 2025

माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में आज एक ही दिन में 37 करोड़ पौधारोपण अभियान के अन्तर्गत जनपद

 के विकासखण्ड बहजोई के ग्राम पाठकपुर   में सादातवाड़ी मार्ग पर 'पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ ' वृक्षारोपण महाभियान 2025  " एक पेड़ माँ के नाम - 2.0   के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के  अभिनव प्रयोग तथा मण्डलायुक्त मुरादाबाद मण्डल  आंजनेय  कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में किष्किन्धा वन लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त मुरादाबाद एवं विशिष्ट अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव तथा अन्य अतिथिगणों द्वारा  माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा अन्य अतिथिगणों का एक पुष्प एवं पुस्तक देकर स्वागत किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत  गीत का गान किया।  मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि वृक्षारोपण महाभियान 2025  के अन्तर्गत जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा तथा गंगा नदी के किनारे बांस का वृक्षारोपण किया जाएगा ताकि भूमि कटान जैसी कोई समस्या उत्पन्न न हो सके। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के अभिनव प्रयोग किष्किन्धा वन  जनपद के आठ ब्लॉक  में तैयार किये जाएंगे। पाठकपुर के किष्किन्धा वन में 2500 फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। 

   पूर्व एम एल सी परमेश्वर लाल सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह एक उत्कृष्ट कार्यक्रम है, पेड़ लगाने से हमें ऑक्सीजन मिलती है तथा पेड़ औषधियों के रूप में कार्य करते हुए हमें रोगों से दूर रखते हैं। भाजपा के महामंत्री कमल कुमार कमल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें पेड़ लगाने के साथ साथ पेड़ बचाने का कार्य भी करना चाहिए। किष्किन्धा वन जब पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा इसकी आभा अलग ही दिखाई देगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वृक्ष ऑक्सीजन के मुख्य स्रोत होतें हैं पीपल एवं बरगद आज गांवों में बहुत कम दिखाई देते हैं हमें वृक्षों को सुरक्षित रखना चाहिए। उन्होंने विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम के शुभारम्भ तथा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के विषय में भी जानकारी दी। 

  जिला विकास अधिकारी राम आशीष ने बताया कि जनपद में वृहद स्तर पर ट्रेंच खुदाई का महाभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से जल का संरक्षण किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि वह भी स्वयं अपने यहाँ एक ट्रेंच अवश्य तैयार करें तथा आस पास के लोगों को  अपने यहाँ ट्रेंच खुदाई के लिए जागरूक  भी करें   ताकि अधिक से अधिक जल संरक्षित हो सके। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडग़वंशी ने कहा कि संकल्प लेते हुए एक बच्चे के समान पौधे  का पालन पोषण करें। उन्होंने कहा कि एक पेड़ आवश्य लगाएं तथा प्रदेश तथा देश को हरा भरा बनाएं। 

      नगर पालिका बहजोई के नगर पालिका  अध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री गुन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने कहा कि हमें  अपने घर में पौधे  लगाने चाहिए तथा उनकी पूजा भी करनी चाहिए। 

      जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका  यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम है हमारा धरती माता से जुड़ने का। एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत  हम सभी को एक पेड़ आवश्य लगाना चाहिए क्योंकि जननी सबसे बढकर होती है। 

     जिलाधिकारी ने कहा कि  जनपद में किष्किन्धा वन तैयार किये जा रहे हैं।  जनपद में आठ ब्लॉक हैं तथा आठ ही किष्किन्धा वन तैयार किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह वन वानरों तथा पशु पक्षियों के लिये तैयार किये जाएंगे। उन्होंने कहा …

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies