हम भारती न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत आज बालिकाओं ने संभाली प्रशासन की कमान
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत जनपद की बेटियों को सांकेतिक रुप से एक दिन के लिए बनाया गया डीएम, एसपी, सीडीओ एवं एडीएम
कक्षा 11वीं की छात्रा कु.रहनुमा खान बनायीं गयीं एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी
कक्षा 11वीं की छात्रा कु. नम्रा नाज़ बनायीं गयीं एक दिन की सांकेतिक पुलिस अधीक्षक
कु. साक्षी चौहान को बनाया गया एक दिन की सांकेतिक मुख्य विकास अधिकारी एवं कु. संगीता बनायीं गयीं एक दिन की सांकेतिक अपर जिलाधिकारी
एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी द्वारा कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण एवं जाना विभागीय कार्यप्रणाली को
एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी कार्यालय में संयुक्त रूप से की जनसुनवाई
सम्भल ( बहजोई) 25 सितम्बर 2025
नारी सुरक्षा-नारी सम्मान की थीम पर नारी शक्ति का नया आयाम महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा नवरात्रि के प्रथम दिन से प्रारम्भ किये गये मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत आज जनपद के प्रमुख प्रशासनिक पदों अर्थात जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के पद पर एक दिन के लिए सांकेतिक रुप से बालिकाओं को पद भार ग्रहण कराया गया। सांकेतिक रुप से एक दिन की जिलाधिकारी चंदौसी के जीके सिल्वर स्टोन में कक्षा 11वीं की छात्रा कु. रहनुमा खान को बनाया गया जोकि विकासखंड बनियाखेडा के ग्राम मई की रहने वाली हैं।जबकि एक दिन का पुलिस अधीक्षक जीके सिल्वर स्टोन की कक्षा 11 की छात्रा कु. नम्रा नाज़ को बनाया गया जोकि चंदौसी के सम्भल गेट स्थित चूने वाली गली की रहने वाली हैं। मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय बनियाखेडा विकासखंड बनियाखेडा में कक्षा आठ में पढने वाली कु. साक्षी चौहान को बनाया गया जोकि विकासखण्ड बनियाखेडा के ग्राम अमियापुर पचाक की रहने वाली हैं। अपर जिलाधिकारी के पद पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय बनियाखेडा विकासखंड बनियाखेडा की कक्षा 11 की कु. संगीता को बनाया गया जोकि विकासखंड पवांसा के ग्राम हिन्डोली की रहने वाली हैं।
सर्वप्रथम एक दिन की सांकेतिक रुप से बनायी गयीं जिलाधिकारी,तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी का कलक्ट्रेट सभागार में पुस्तक देकर स्वागत किया गया।
एक दिन की जिलाधिकारी कु. रहनुमा खान तथा मुख्य विकास अधिकारी कु. साक्षी चौहान एवं अपर जिलाधिकारी कु. संगीता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति से संबंधित समीक्षा बैठक की तथा सांकेतिक जिलाधिकारी द्वारा बैठक में बताया गया कि वह कक्षा 11वीं में कॉमर्स की छात्रा हैं। बैठक के अन्तर्गत उपस्थित मीडिया एवं अधिकारियों द्वारा सुझाव भी दिये गये। सांकेतिक जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाया जाना वाला मिशन है तथा उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए गये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन बेटियों की पढ़ाई में बहुत ही सहायक रहा है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रत्येक अभिभावक द्वारा दिलायी जानी चाहिए इसके लिए अधिकारी भी अभिभावकों से मिलकर उनको जागरूक करें। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की भी सराहना की। सांकेतिक मुख्य विकास अधिकारी कु. साक्षी चौहान ने मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा एवं कन्या सुमंगला योजना, चाइल्ड हैल्प लाइन आदि योजनाओं के विषय में बताया तथा सांकेतिक अपर जिलाधिकारी कु. संगीता ने भी शासन की योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।
जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया ने कहा कि समस्त अधिकारी अपने विभागों में नारी सुरक्षा , सम्मान, एवं स्वावलंबन की गतिविधियां करवाएं, कार्यक्रम कराएं तथा उनमें जनप्रतिनिधि गणों एवं बालिकाओं को भी आमंत्रित किया जाए। जिलाधिकारी ने समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 के अंतर्गत सुझाव देने के लिए भी मीडिया से अपील की और कहा कि आप लोग भी अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। उन्होंने सांकेतिक जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी को भी अपील करते हुए कहा कि वह भी अपने अपने विद्यालयों में तथा अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को इसके अंतर्गत सुझाव देने के लिए प्रेरित करें।
जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया ने जनपद में बिटिया इन ऑफिस अभियान चलाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया जिसके अंतर्गत अधिकारी अपने परिवार की बेटियों को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से अधिकारी बनाते हुए अपने विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी उनको दें।
इसके उपरांत सांकेतिक जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी ने सभागार में कृषि विभाग के अन्तर्गत श्री अन्न से संबंधित लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कृषि उपनिदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी द्वारा श्री अन्न के महत्व के विषय में बताया गया। सांकेतिक जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा कलक्ट्रेट परिसर स्थित ग्राम्य विकास विभाग, प्रोबेशन विभाग, वन स्टॉप सेंटर ,दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ,समाज कल्याण विभाग डीपीएमयू एवं एनआईसी एवं राजकीय कृषि रक्षा विभाग का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया एन आई सी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों के साथ मीटिंग की तथा कृषि विभाग की तिलहन योजना के अन्तर्गत किसानों को बीज का वितरण एवं ट्राइकोडर्मा दवाई वितरित की गयी।
इसके उपरांत सांकेतिक जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रुप से जिलाधिकारी कार्यालय में जन सुनवाई भी की गयी तथा लोगों की समस्याओं को सुना। सांकेतिक पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में आयी महिला जिसके सुसराल वालों द्वारा उसके बच्चे को उसको नहीं सौंपने की एक शिकायत पर संबंधित थानाध्यक्ष से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सांकेतिक जिलाधिकारी द्वारा चंदौसी में सीता आश्रम पुलिस चौकी से पथरा मोड़ तक सड़क निर्माण एवं मरम्मत एवं बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा को वरियता एवं किशोर अवस्था में बाल विवाह नहीं होना चाहिए विशेषकर अल्पसंख्यक समाज में को लेकर कार्यालय ज्ञाप द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सांकेतिक जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा सांकेतिक अपर जिलाधिकारी का जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई द्वारा पुस्तक देकर स्वागत किया गया तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।
इसके उपरांत सांकेतिक जिलाधिकारी एवं सांकेतिक पुलिस अधीक्षक द्वारा मॉनिटरिंग सेल की बैठक में प्रतिभाग किया तथा कोतवाली चंदौसी का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई द्वारा ससम्मान दोनों सांकेतिक अधिकारियों को जिप्सी में बैठाकर नगर में भ्रमण किया । सर्वप्रथम सांकेतिक पुलिस अधीक्षक कु. नम्रा नाज़ को ससम्मान जुलूस के साथ चंदौसी स्थित सम्भल गेट स्थित चूने वाली गली स्थित उनके आवास जाकर उनको विदाई दी तथा उसके पश्चात ग्राम मई जाकर सांकेतिक जिलाधिकारी को जुलूस एवं गाजे बाजे के साथ ससम्मान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विदाई की गयी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट एवं जिला विकास अधिकारी राम आशीष, कृषि उपनिदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी,जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

