Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिला पर्यावरणीय समिति/ जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर 

सम्भल ( बहजोई)   25 सितम्बर  2025

आज   कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया  के निर्देशन एवं  मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति/ जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा  समिति की बैठक का आयोजन किया गया।



       ठोस अपशिष्ट एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के संबंध में चर्चा की गयी। प्लास्टिक के प्रयोग की रोकथाम के लिए क्या कार्य किए जा रहें हैं उसकी जानकारी प्राप्त की गयी तथा  समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं समस्त अधिशासी अधिकारियों नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि  अपने अपने क्षेत्रों में इस पर कार्य करें।बायो मैडीकल वेस्ट  के निस्तारण के संबंध में भी  चर्चा की गयी। स्वास्थ्य विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित अधिकारी इस पर मिलकर कार्य करें। 

    वृक्षारोपण को लेकर चर्चा की गयी। जियो टैग  को लेकर  ऐसे विभाग जिनका जियो टैग  अभी शेष है उनको शतप्रतिशत जियो टैग कराने के निर्देश दिए।प्रभागीय वनाधिकारी ने  माह के प्रत्येक तीसरे शुक्रवार को ग्रीन चौपाल आयोजित  किये जाने को लेकर भी मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। ओडीएफ एवं ओडीएफ प्लस पर चर्चा की गयी। घाटों के रखरखाव को लेकर चर्चा की गयी। घाटों की  साफ सफाई को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

        नदियों के पुनरुद्धार के अन्तर्गत जनपद की 5 नदियों के पुनरुद्धार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कैच द रैन एवं ट्रेंच खुदाई को लेकर चर्चा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

        इस अवसर पर   प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, परियोजना निदेशक  डीआरडीए ज्ञान सिंह,जिला पंचायती राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह,  जिला अर्थ एवं  सांख्यिकी अधिकारी  रत्नेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग राजीव कुमार,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल डॉ मणिभूषण तिवारी,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बबराला  अमरेश तिवारी,एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

         

    

 


     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies