ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट
मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक, मानसिक उत्पीड़न से बचने हेतु उपलब्ध अधिकारों से अवगत कराया गया
बस्ती मिशन शक्ति अभियान फेज पांच का शुभारंभ आज दिनांक 25.सितम्बर.2025 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 इस अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा जनपद बस्ती के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जाकर वहां कार्यरत महिलाओं से विस्तृत बातचीत की गई। इस अधिनियम के तहत उनको बताया गया कि अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का लैंगिक उत्पीड़न होता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं, इस अधिनियम के मुख्य प्रावधान आंतरिक शिकायत समिति के बारे में जानकारी दी गई जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से बचाने में अहम भूमिका निभाता है,
इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कार्यस्थल पर सक्षम और गरिमा पूर्ण कार्य वातावरण बनाना है, इसके अतिरिक्त उन्हें सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे- 1090- वीमेन पावर लाइन, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098- चाइल्ड हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108- एम्बुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454404782 भी प्रदान किया गया शहर के बस्ती के मुख्य प्रतिष्ठानों तनिष्क, ऐशप्रा, तुलस्यान,वीमार्ट, स्मार्ट बाजार आदि संस्थाओं में जाकर महिलाओं पैम्पलेट वितरित करते हुए जागरूक किया गया, उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई, सभी महिलाओं ने बस्ती पुलिस की प्रति विशेष आभार व्यक्त किया|

