Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना जटहाँ बाजार पुलिस द्वारा 04 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

 थाना जटहाँ बाजार पुलिस द्वारा 04 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


कुशीनगर जनपद कुशीनगर में अवैध मादक पदार्थों की बीक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.11.2025 को थाना जटहां बाजार पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों 1. पंकज कुमार गुप्ता पुत्र राजाराम गुप्ता निवासी गोबरहा कपरधिक्का थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर व 2. नईम हजाम पुत्र दिलबास हजाम निवासी बैरटवा थाना भितहां जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 किलो 395 ग्राम अवैध गांजा की बरामदगी की गई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना जटहां बाजार पर मु0अ0सं0-175/2025  धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार करने वाली टीमः-


1.थानाध्यक्ष श्री आलोक कुमार थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर

2.उ0नि0 देवेन्द्र यादव थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर  

3.का0 विनोद कुमार थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर  

4.का0 अरूण कुमार थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies