हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
बहजोई। सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहजोई में भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य शताब्दी समारोह (Centenary Celebration 2025) का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला खेल कार्यालय, सम्भल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एस.डी.एम. न्यायिक सम्भल श्रीमती वंदना मिश्र रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों के महत्व पर प्रेरित करते हुए कहा कि “शिक्षा के साथ खेलों का संतुलन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बहजोई नगर पालिका के चेयरमैन श्री राजेश शंकर राजू, प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी गुरु अर्जुन सिंह जी, तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संदीप शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती साधना गुप्ता, जूडो कोच एकांश गुप्ता, गोविंद वशिष्ठ, फुटबॉल कोच नादिर राजा, शूटिंग कोच मयंक कुमार, एथलेटिक्स कोच नकुल, एवं अन्य खेल प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में खेल अधिकारी श्रीमती प्रमिला भारती ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद टीम, बहजोई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

