Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया कार्यक्रम*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया कार्यक्रम



*


कलक्ट्रेट सभागार में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का किया गया गायन


राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् राष्ट्रीय जागरण का था प्रथम मंत्र.. मुख्य विकास अधिकारी


बच्चे भारत को 2047 में विकसित बनाने के लिए प्रत्येक मिनट का करें सदुपयोग.. मुख्य विकास अधिकारी


वंदे मातरम् आत्म सम्मान एवं आत्म  प्रेरणा का भाव है... अपर जिलाधिकारी


सम्भल ( बहजोई) 07 नवंबर 2025

राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ( बंकिमचन्द्र चटर्जी) जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “वंदे मातरम” के सामूहिक गायन एवं स्वदेशी का संकल्प कार्यक्रम मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार  बहजोई  में किया गया। इस अवसर पर  भाजपा जिलाध्यक्ष  हरेन्द्र सिंह रिंकू जी के प्रतिनिधि  जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह तथा जिला विकास अधिकारी राम आशीष , परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, डिप्टी कलक्टर निधि पटेल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र सिंह तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग राजीव कुमार एवं  जिला  विद्यालय  निरीक्षक सर्वेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी तथा  विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं सभी के द्वारा राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन भी किया गया।

    सभागार में कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य तथा अपर जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा  माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह द्वारा जिला पंचायत सदस्य तथा अपर जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी का पुष्प देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिला विकास अधिकारी  ने वंदे मातरम् गीत के इतिहास के विषय में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत सांस्कृतिक विरासत की धरोहर है। 

    मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वंदे मातरम् गीत राष्ट्रीय जागरण का प्रथम मंत्र था। वैदिक ऋचाओं से प्रेरणा लेकर इस गीत को बनाया गया। वंदे मातरम् गीत ने  भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को ऊर्जा प्रदान की तथा भारत की आज़ादी  में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य विकास अधिकारी ने  सभागार में उपस्थित बच्चों से आह्वान किया कि  2047 में देश को विकसित भारत के रूप में बनाने के लिए प्रत्येक मिनट का सदुपयोग करें वंदे मातरम् गीत से प्रेरणा लें देश को आगे बढाने में  अपनी भूमिका निभाएं। 

जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह ने  सभी को हार्दिक बधाई दी तथा उन्होंने वंदे मातरम् गीत के इतिहास के विषय में जानकारी दी तथा उपस्थित बच्चों से कहा कि वंदे मातरम् के अन्तर्गत अपनी माता की सेवा करें तथा पृथ्वी माता, भारत माता तथा गंगा माता का विशेष ध्यान रखें । 

   अपर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गीत आत्म सम्मान एवं आत्म प्रेरणा का भाव है। राष्ट्रीय गीत के माध्यम से आजादी से पहले क्रांतिकारियों में राष्ट्रीय एकता को बल मिला तथा स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  स्वतंत्रता के वाद आज राष्ट्रीय एकता का ही बल है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप  में विजय प्राप्त की। 

     इस अवसर पर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी  चेतेन्द्र पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी  तिनेज कुमार, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies