Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अन्तर्गत जनपद से बासमती के निर्यात सम्बन्धित बैठक।*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अन्तर्गत जनपद से बासमती के निर्यात सम्बन्धित बैठक।* 

आज कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्भल जनपद से बासमती के निर्यात एवं भौगोलिक उपदर्शन पंजीकृत कृषि उत्पाद बासमती के उत्पादकों/निर्यातकों/विक्रेताओं को अधिकृत उपयोगकर्ता बनाए जाने पर चर्चा की गई। 


सर्वप्रथम अवनीश कुमार सिंह निरीक्षक कृषि विपणन विभाग के द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि निर्यात नीति-2019 के अन्तर्गत क्लस्टर निर्माण कर निर्यात दायित्व पूरा करने  पर रुपया 10 लाख का अतिरिक्त प्रोत्साहन क्लस्टर को दिया जायेगा। एक क्लस्टर निर्माण हेतु कम से कम 50 हेक्टेयर भूमि होना आवश्यक है। उपज का कम से कम 30 प्रतिशत निर्यात करने पर क्लस्टर को ये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

वर्तमान में जनपद से बासमती के दो क्लस्टर निर्माण हेतु प्रक्रिया कर रहे हैं।

श्री प्रबोध मिश्रा जिला कृषि अधिकारी द्वारा जी.आई पंजीकृत कृषि उत्पाद बासमती के उत्पादकों/

 निर्यातकों/विक्रेताओं को अधिकृत उपयोगकर्ता बनाए जाने हेतु सम्बंधित जानकारी दी गयी। जी.आई के निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन की फीस मात्र 10रु. है। 

श्री गोरखनाथ भट्ट मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद के कृषक एवं एफपीओ इस कार्य हेतु आगे आए जिससे किसानों के संगठन को अधिक से अधिक लाभ मिल सकें। इस वर्ष हमारे जनपद से भी बासमती निर्यात किया जाए।

निर्यातक शिवम वार्ष्णेय किसानों से खरीदकर अरब देशों को बासमती भेजेंगे। उन्होंने ये भी  बताया कि इससे जनपद के किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा एवं सम्भल के बासमती की सुगंध को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। हमारे जनपद से  उद्यान विभाग से संबंधित पुष्पों के उत्पादन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

बैठक में उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी,जिला कृषि अधिकारी प्रबोध मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी, निर्यातक, कृषक संगठन प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

अवनीश कुमार सिंह, 

निरीक्षक कृषि विपणन 

कृषि निर्यात विभाग जनपद सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies