अवैध तमंचा, कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
बहराइच थाना दरगाह शरीफ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुल लगाये जाने हेतु वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सशक्तिकरण में महिलाओ को सशक्त बनाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर बहराइच के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री रामाज्ञा सिंह थाना दरगाह शरीफ के कुशल नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक श्री भानु प्रताप सिंह मय हमराह कर्मचारीगण हेड कांस्टेबल अजय यादव व हेड कांस्टेबल मृत्युन्जय, हेड कांस्टेबल सुधाकर शर्मा व कांस्टेबल नवीन पाण्डेय के द्वारा मु0अ0सं0 343/2025 धारा- 3/25 A. Act व 317(2) बीएनएस थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच से संबन्धित अभियुक्त गण 01.अशोक निषाद उर्फ कल्लू पुत्र इन्द्रजीत निषाद उम्र 27 वर्ष निवासी रायपुर राजा पुलिस लाइन थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच, 2.जगदीश पुत्र मगरे उम्र 50 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक डिगिहा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच, 3.अभिषेक सैनी उर्फ आशुतोष पुत्र मनोज सैनी उम्र 25 वर्ष निवासी धनकुट्टीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
1- उ0नि0 श्री भानु प्रताप सिंह
2- हे0का0 अजय यादव
3- हे0का0 मृत्युन्जय
4- हे0का0 सुधाकर शर्मा
5- का0 नवीन पाण्डेय
थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
