Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त बीएलओ को दिये निर्देश शीघ्र ही करें मतदाता सूची का डिजिटलाइजेशन

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


जिलाधिकारी के निर्देशन में आज प्राथमिक विद्यालय  रझा  विकासखण्ड असमोली का बूथ नंबर 219   तथा विकासखण्ड बनिया खेड़ा  के आंशिक बिलारी  का बूथ संख्या 370 हुआ शत प्रतिशत डिजिटाइज्ड*

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त बीएलओ को दिये निर्देश  शीघ्र ही करें  मतदाता सूची का डिजिटलाइजेशन


 बीएलओ श्री मित्रपाल  सिंह के बाद आज बीएलओ  श्री मूलचन्द वर्मा द्वारा  ब्लॉक असमोली के अपने बूथ संख्या 219  के सभी  709 मतदाताओं एवं  बीएलओ श्रीमती  रुबी ने ब्लॉक  बनिया खेड़ा के अपने  बूथ संख्या 370 के सभी 806 मतदाताओं को किया डिजिटाइज्ड




सम्भल ( बहजोई) 25नवंबर 2025

विधानसभा सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अन्तर्गत  जनपद में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन में  गणना प्रपत्रों के वितरण/ संग्रहण, डिजिटलाइजेशन आदि कार्य  चल रहे हैं। विकासखण्ड असमोली के  प्राथमिक विद्यालय रझा के  बूथ नं 219  जिसमें कुल  709  मतदाता हैं को बीएलओ   श्री मूलचन्द वर्मा (  शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालय रझा विकासखण्ड असमोली) द्वारा शत प्रतिशत डिजिटाइज्ड कर दिया गया है एवं ब्लॉक बनिया खेड़ा के आंशिक बिलारी  के बूथ संख्या 370 के 806 मतदाताओं को सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय धनपुरा श्रीमती रुबी द्वारा शत प्रतिशत डिजिटाइज्ड किया गया।जिलाधिकारी द्वारा  इनके इस कार्य को लेकर प्रशंसा की गयी । दिनांक 24 नवंबर को बीएलओ मित्रपाल सिंह द्वारा  जनपद में सबसे पहले अपने बूथ को डिजिटाइज्ड किया था। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को सबसे पहले डिजिटाइज्ड करने वाले टॉप टेन बीएलओ को ₹2100 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्भल तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी रामानुज तथा डिप्टी कलक्टर निधि पटेल एवं तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह द्वारा बीएलओ मूलचन्द वर्मा को  शॉल ओढ़ाकर एवं  एक पुष्प एवं एक पुस्तक तथा ₹2100 प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया तथा तहसील सभागार चंदौसी में उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी  द्वारा बीएलओ श्रीमती रुबी को शॉल एवं एक पुष्प तथा एक पुस्तक तथा ₹2100 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। 

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies