Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा नव वर्ष 2026 के स्वागत हेतु जनपद बस्ती में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, तैनात पुलिस बल को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

 पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा नव वर्ष 2026 के स्वागत हेतु जनपद बस्ती में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, तैनात पुलिस बल को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर जनपद बस्ती के समस्त नागरिकों को पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा समस्त जनपद पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। साथी ही यह भी कहा गया कि यह पर्व नई आशाओं, नए संकल्पों तथा आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का प्रतीक है। जनपद पुलिस द्वारा नागरिकों के इस उत्सव को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध जाहिर करने की अपील की गयी। नागरिकों से निम्न नियमों का पालन करने हेतु कहा गया, जैसे- 1. शराब या किसी नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन न चलाएं, 2. दोपहिया वाहनों पर हेलमेट तथा चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, 3. तेज रफ्तार, खतरनाक स्टंटबाजी, ट्रिपल राइडिंग एवं ओवरलोडिंग से बचें, 4. यातायात नियमों एवं संकेतकों का पूर्ण पालन करें, 5. रात्रि में जश्न के दौरान सड़कों पर अनावश्यक भीड़ या अवरोध न उत्पन्न करें। नव वर्ष की पूर्व संध्या (31 दिसंबर 2025 की रात्रि) एवं 01 जनवरी 2026 को कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु जनपद में व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थानाध्यक्षों, यातायात पुलिस, 112 पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों, LIU तथा अन्य संबंधित अधिकारियों/कर्मियों को नव वर्ष सुरक्षा व्यवस्था हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies