Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गुमशुदा बालक को 4 घंटे के भीतर बरामद किया गया

 गुमशुदा बालक को 4 घंटे के भीतर बरामद किया गया




कोतवाली पुलिस की तत्परता से परिजनों को सकुशल सौंपा गया बच्चा


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में गुमशुदा हुए 15 वर्षीय बालक को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और कोतवाली पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को शाम करीब 5:30 बजे थाना कोतवाली पर सूचना मिली कि एक 15 वर्षीय बालक सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब बालक का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली छत्रपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्रवाई शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में तलाश, संभावित स्थानों पर पूछताछ और सक्रिय खोज के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने गुमशुदा बालक को महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।


बरामदगी के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies