530 ग्राम नाजायज हीरोइन(स्मैक) के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना गीडा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, थाना प्रभारी ANTF गोरखपुर के नेतृत्व में मय थाना गीडा पुलिस द्वारा अभियुक्त 1. छेदी यादव पुत्र पलकधारी यादव निवासी चकला अव्वल थाना राजघाट गोरखपुर व 2. अरूण सिंह पुत्र लालाजी सिंह निवासी चरण लाल चौक दुर्गावाडी रोड थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर को कुल 530 ग्राम अवैध हीरोइन (स्मैक), घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी तथा 02 अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 704/25 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार की टीम-
1. उ0नि0 रमेश राम (थाना प्रभारी) थाना A.N.T.F जनपद गोरखपुर
2. हे0का0 दिव्यशंकर राय थाना A.N.T.F जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 उपेन्द्र यादव थाना A.N.T.F जनपद गोरखपुर
4. का0 संदीप सिंह थाना A.N.T.F जनपद गोरखपुर
5. का0 रजनीश पाल थाना A.N.T.F जनपद गोरखपुर
6. हे0का0 शशिकांत राय (चालक) थाना A.N.T.F जनपद गोरखपुर
7. उ0नि0 कमलेश प्रताप सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर
8. हे0का0 रमेश चन्द्र जोशी थाना गीडा जनपद गोरखपुर
9. हे0का0 रामवृक्ष थाना गीडा जनपद गोरखपुर
10. का0 राजीव गौड़ थाना गीडा जनपद गोरखपुर
