चोरी के आभूषण (अनुमानित कीमत लगभग 700000 रुपया) बरामद
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना गोरखनाथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण में शशि भूषण राय थाना प्रभारी गोरखनाथ व निरीक्षक सुनील कुमार राय प्रभारी एण्टी थेप्ट सेल के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 502/2025 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के आभूषण 01 अदद गले का हार पीली धातु वजन लगभग 35 ग्राम, 02 अदद हाथ का कंगन पीली धातु वजन लगभग 19 ग्राम, 02 अदद कान का झुमका पीली धातु वजन 8 ग्राम, 01 अदद अंगूठी पीली धातु वजन लगभग 1.6 ग्राम, 01 अदद प्लेट सफेद धातुक लगभग 156 ग्राम, 01 अदद नारियल सफेद धातु वजन लगभग 28 ग्राम, 05 अदद पान का पत्ता सफेद धातु वजन लगभग 22 ग्राम,,01 अदद मछली सफेद धातु वजन लगभग 22 ग्राम 05 अदद सिक्का सफेद धातु वजन लगभग 43 ग्राम, 05 अदद सुपारी सफेद धातु वजन लगभग 13 ग्राम, 02 अदद हाथ पलासी सफेद धातु 53 ग्राम, 01 अदद कर्धनी पेटी सफेद धातु 300 ग्राम बरामद हुआ बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 21/11/2025 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत मैरेज हाल में आयोजित तिलक समारोह में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तिलक पर चढ़ाने हेतु रखे गये गहनों के से भरे बैग को चुरा लिया गया । जिसके संबंध में वादी मुकदमा से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी की टीम-
1. प्र0नि0 शशिभूषण राय थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
2. निरीक्षक सुनील कुमार राय एण्टी थेप्ट सेल प्रभारी जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 अनूप कुमार सिंह थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 अनुराग सिंह थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
5. म0उ0नि0 हैप्पी कुमारी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
6. हे0का0 मनोज कुमार थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
7. हे0का0 मोहसीन खान एण्टी थेप्ट सेल जनपद गोरखपुर
8. हे0का0 धर्मेन्द्र नाथ तिवारी एण्टी थेप्ट सेल जनपद गोरखपुर
9. हे0का0 सत्येन्द्र कुमार भाष्कर एण्टी थेप्ट सेल जनपद गोरखपुर
10. का0 रमेश कुशवाहा एण्टी थेप्ट सेल जनपद गोरखपुर
11. का0 अंकित सिंह एण्टी थेप्ट सेल जनपद गोरखपुर
12. का0 अमित कुमार यादव एण्टी थेप्ट सेल जनपद गोरखपुर

