हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
प्रदेश के बाहर पाँच दिवसीय एक्सपोजर विज़िट के लिए नई दिल्ली के मुख्य स्थलों जैसे राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली, लालक़िला , इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन इत्यादि का भ्रमण विद्यार्थियों को कराया गया । विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के लेक्चर हॉल , केन्द्रीय पुस्तकालय , रसायन विज्ञान प्रयोगशाला और प्रोजेक्टर के द्वारा वहाँ की एक वीडियो क्लिप दिखाई गई जिससे विद्यार्थियों को ऐसे शिक्षण संस्थानों में पढ़ने को लेकर मोटिवेशन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र नई दिल्ली में विद्यार्थियों को विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को दिखाया गया ।राष्ट्रपति भवन में विद्यार्थियों को वहाँ की गाइड द्वारा 1911 में भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली में परिवर्तन , 1913-1931 तक भवन निर्माण, विभिन्न कक्षों जैसे सरयू कक्ष , यमुना कक्ष और वर्तमान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा निर्मित जनजातीय संग्रहालय म्यूज़ियम बच्चों को दिखाया गया। एक्सपोजर विज़िट 2025 को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण योगदान जिला समन्वयक श्री वेद प्रकाश यादव, एक्सपोजर विज़िट प्रभारी श्री प्रभात कुमार सह प्रभारी ,कु. नेहा ,कु. चंचल शर्मा तथा सहयोगी गोपाल बाबू वार्ष्णेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

