हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल (बहजोई) 17 दिसंबर 2025
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाहियों को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एनडीपीएस, गैंगस्टर, आबकारी आदि पर भी चर्चा की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
गैंगस्टर के वांछित अभियुक्तों तथा लंबित अभियोग गैंगस्टर, जिला बदर, प्रस्तावित गैंग चार्ट, आदि पर चर्चा की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गैंगस्टर की कार्रवाई की प्रगति बढ़ाई जाए।
जिलाधिकारी ने समस्त थाना अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्थानों पर ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य वाहनों को चेक किया जाए और वहां पर एक ट्रैफिक पुलिस को भी लगाया जाए और ट्रैक्टर ट्रोलियों पर रिफ्लेक्टर तथा हेलमेट आदि का वितरण भी किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने पंचायत चुनाव को लेकर थाना वार तैयारी के लिए निर्देश दिए उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमा की गहन विवेचन की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने एन.एस ए एवं गो तस्करी की कार्रवाई के विषय में भी निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सम्भल आलोक भाटी, अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार एवं उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार एवं उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, उप जिलाधिकारी संभल रामानुज,सहित समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थानाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

.jpeg)