कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी कर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना गोला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में उप निरीक्षक आनन्द कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 562/2025 धारा 419,420,467,468,471 भा०द०सं० व बारह पासपोर्ट अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त मन्नुलाल यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी ग्राम बेलही (विरती) थाना गोला जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी कर 02 पासपोर्ट बनवाया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ०नि० आनन्द कुमार थाना गोला जनपद गोरखपुर
2. का0 वर्षवर्धन वर्मा थाना गोला जनपद गोरखपुर
