Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रत्येक ग्राम पंचायत में मिशन कर्मयोगी चौपाल वैन के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर


 


जनपद संभल के आकांक्षात्मक विकासखंड असमोली और गन्नौर में नीति आयोग के द्वारा निर्धारित संकेतकों को शत प्रतिशत संतृप्तिकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में मिशन कर्मयोगी चौपाल वैन के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ नीति आयोग द्वारा निर्धारित संकेतकों को जन सहभागिता के माध्यम से संतृप्तिकरण करने का कार्य किया जा रहा है मिशन कर्मयोगी चौपाल वैन में एलईडी के द्वारा संचालित वीडियो के माध्यम से शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है वैन के संचालन की एक विस्तृत रूपरेखा तैयार कर खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिवों आदि को ग्राम स्तर पर कार्य करने वाले समस्त कार्मिकों को उपलब्ध कराई गयी है वैन के गांव में पहुंचने पर ग्रामकुल के सदस्य ग्रामीणों को एकत्रित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ  नीति आयोग द्वारा निर्धारित संकेतकों को संतृप्तिकरण करने का कार्य अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है वैन के माध्यम से ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने की शर्तें, पात्रता, आयु सीमा, आय सीमा, आवेदन की प्रक्रिया आदि की समस्त जानकारी प्रदान की जा रही है ग्रामकुल के सदस्य ग्रामीणों को वैन के माध्यम से जानकारी प्रदान कर रहे हैं तथा विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गयी सूचना सामग्री, प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण कर जन जागरूकता का कार्य मिशन कर्मयोगी चौपाल वैन के माध्यम से किया जा रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies