Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 23 दिसम्बर 2025

    बैठक के अन्तर्गत डिफाल्टर संदर्भ को लेकर चर्चा की गयी एवं संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी डिफाल्टर संदर्भ पोर्टल पर न दिखे।  विभिन्न विभागों के लंबित सन्दर्भों पर चर्चा की गयी तथा  अपर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित सन्दर्भों  की समय से आख्या देना सुनिश्चित करें तथा संदर्भ समय से  निस्तारित  हों तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।संतोषजनक एवं असंतोषजनक फीडबैक को लेकर भी चर्चा की गयी ‌

     इसके उपरांत चंदौसी के डॉ नरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को  ह्रदय संबंधी रोग, हर्ट अटैक, डायबिटीज आदि रोगों से कैसे बचाव किया जाए,   कैसा खानपान एवं  जीवनशैली अपनायी जाए आदि  को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 

      इस अवसर पर   अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय,परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कलक्टर नीतू रानी,डिप्टी कलक्टर  वंदना मिश्रा,   जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  दिलीप कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies