ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट
थाना कोतवाली देहात बलरामपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी बलरामपुर व अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा सुनी गयी शिकायतकर्ताओं की शिकायतें-
शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बलरामपुर थाना कोतवाली देहात जिलाधिकारी बलरामपुर श्री विपिन कुमार जैन व अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय*श द्वारा आज दिनांक 27/दिसम्बर/2025 को थाना कोतवाली देहात में आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के प्रकरणों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करते हुए प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इसी क्रम में जिलाधिकारी बलरामपुर व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली देहात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालखाना रजिस्टर, हवालात, सीसीटीएनएस , CCTV कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क आदि का गहन निरीक्षण किया गया।
तत्पश्चात कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों (अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, HS निगरानी रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर आदि) का अवलोकन कर उन्हें पूर्णतः अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।


.jpeg)