ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट
Police Village Patrolling
प्रत्येक CO हर रात दो गांव
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में ग्राम सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कुशीनगर पुलिस का ग्राम सुरक्षा समिति संवाद अभियान जारी
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा पुलिस-जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से दिनांक 29/30 दिसम्बर 2025 की मध्यरात्रि में ग्राम सुरक्षा समिति के साथ संवाद कार्यक्रम अभियान आयोजित किया गया।
यह अभियान प्रतिदिन निरंतर संचालित किया जाएगा। प्रत्येक राजपत्रित अधिकारी (सीओ) अपने सर्किल अंतर्गत प्रतिदिन कम से कम दो ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामवासियों(ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों, प्रभावशाली व्यक्तियों एवं ग्रामीणों) से संवाद स्थापित करेंगे तथा सुरक्षा व्यवस्था, संभावित अपराधी तत्वों एवं अन्य सुरक्षा संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे।
दिनांक 29/30.12.2025 को आयोजित प्रमुख भ्रमण/गोष्ठियां:
1. अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह द्वारा
• थाना कुबेरस्थान क्षेत्रांतर्गत जंगल पचरुखिया
• थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रांतर्गत जंगल अमवा खिरकिया
(दोनों स्थानों पर ग्राम सुरक्षा समिति के साथ विशेष गोष्ठी आयोजित)
2. क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह द्वारा
• थाना कसया क्षेत्रांतर्गत भलुई मदारी पट्टी
• शिवपुर बुजुर्ग
(ग्राम सुरक्षा समिति के साथ संवाद एवं गोष्ठी)
3. क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा
• थाना खड्डा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामपुर गोनहा
• ग्राम बरवा रतनपुर
(ग्राम सुरक्षा समिति के साथ विस्तृत चर्चा)


