Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भारतेंदु निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित, घोषित हुई पूरी जिला कार्यकारिणी गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित हुई प्रेस वार्ता

 भारतेंदु निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित, घोषित हुई पूरी जिला कार्यकारिणी



गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित हुई प्रेस वार्ता


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब परिसर में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक चुनाव, विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता के दौरान यह औपचारिक घोषणा की गई कि भारतेंदु यादव को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इसके साथ ही संगठन की जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अनुभवी, कर्मठ और जमीनी पत्रकारों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि भारतेंदु लंबे समय से निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं, जिसके चलते संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

घोषित जिला कार्यकारिणी के अनुसार सत्येंद्र सिंह गौतम को जिला महासचिव, अनुपम यादव को जिला उपाध्यक्ष, देवेंद्र यादव को जिला सचिव, शशांक सिंह को जिला कोषाध्यक्ष तथा अजय सिंह गौतम को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अतिरिक्त विवेकजीत सिंह और अरविंद पाण्डेय को संगठन मंत्री, नवीन चंद्र यादव को मीडिया प्रभारी, राजू सिंह को कार्यालय प्रभारी तथा राजू पासवान को जिला कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष भारतेंदु यादवर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा, मान-सम्मान और अधिकारों को लेकर संगठन हमेशा मुखर रहेगा। शासन-प्रशासन से संवाद स्थापित कर पत्रकार हितों की रक्षा की जाएगी।

प्रेस वार्ता में यह भी जानकारी दी गई कि शीघ्र ही जिले की सभी तहसीलों और ब्लॉकों में संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को भी संगठित मंच मिल सके। साथ ही सदस्यता अभियान, पत्रकार प्रशिक्षण कार्यशालाएं, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम तथा पत्रकार सुरक्षा से संबंधित पहलें की जाएंगी।

इस अवसर पर अभिषेक यादव, अजीत गुप्ता, राजेश शर्मा, मुन्ना यादव, अमन निषाद, संदीप कुमार, सरदार सिंह, सत्येंद्र खिलाड़ी सिंह सहित कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने भारतेंदु यादव को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब द्वारा उपस्थित सभी पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies